आईपीएल 2026 में रविवार को रायपुर में खेले गए RCB vs MI मुकाबले ने फैंस को पूरा पैसा वसूल एंटरटेनमेंट दिया। आखिरी ओवर तक चले इस हाई-वोल्टेज मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जितनी चर्चा RCB की जीत की हुई, उससे कहीं ज्यादा विराट कोहली के जबरदस्त सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। इस मैच में जैसे ही RCB की टीम जीती वैसे ही RCB डगआउट में खुशी का माहौल देखने को मिला। विराट कोहली, जो हमेशा अपने एग्रेसिव अंदाज़ और जोशीले सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं, इस जीत के बाद खुद को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट खुशी में इतने ज्यादा एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के ऊपर से छलांग लगा दी। इसके बाद वो बाकी खिलाड़ियों के साथ जोर-जोर से चिल्लाते और जश्न मनाते नजर आए। फैंस को विराट का ये जुनून और टीम के लिए प्यार काफी पसंद आ रहा है। उनका ये जोशीला वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। RCB की जीत में क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया और मैच को अंत तक लेकर गए। शायद यही वजह थी कि विराट का रिएक्शन इतना इमोशनल था। इस जीत के बाद RCB की प्लेऑफ की उम्मीदें भी काफी मजबूत हो गई हैं और वो अंक तालिका में एक बार फिर से पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। अब अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में पंजाब किंग्स की टीम हार जाती है तो RCB की टीम पहले स्थान पर बनी रहेगी लेकिन अगर पंजाब जीत जाती है तो वो पहले पर आ जाएंगे और RCB की टीम दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी।
Advertisement
Advertisement