दाम्बुला (श्रीलंका), 20 अगस्त (| भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां के रानगिरी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सिरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीतने वाली भारतीय टीम का लक्ष्य वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना होगा। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को चारों खाने चित कर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। लाइव स्कोर

पहले टेस्ट मैच को भारत ने 304 रनों और बाकी दो टेस्ट मैचों में एक पारी से जीत हासिल की थी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट एक पारी और 53 रन तथा तीसरा टेस्ट एक पारी और 171 रनों जीता था।  PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप  

एक ओर जहां भारतीय टीम वनडे सीरीज में 5-0 से जीत हासिल करने के लक्ष्य के लिए तत्पर है, वहीं दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों के सामने कमजोर नजर आई श्रीलंका टीम पर 2019 विश्व कप में सीधे तौर पर प्रवेश के लिए दबाव बना हुआ है। 

Advertisement

कोहली ने टॉस जीतते ही किया ये खास कमाल, आगे क्लिक करके जानें►

 
Advertisement

आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में कोहली ने पिछले 5 वनडे में टॉस हारने के बाद आज पहली बार टॉस जीता है। आपको बता देें कि यदि आज पहले वनडे भारत की टीम जीत जाती है तो कोहली की कप्तानी में ओवरऑल फॉर्मेंट में 44वीं जीत होगी। ऐसा होते ही कोहली कप्तान के तौर पर इस मामले में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देगें।

 PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप  
श्रीलंका को अगर विश्व टूर्नामेंट के लिए सीधे तौर पर प्रवेश करना है, तो उसे भारत के खिलाफ कम से कम दो वनडे मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।  वर्तमान में वनडे रैंकिंग में श्रीलंका 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। अगर वह भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में जीत हासिल करता है, तो उसके पास 90 अंक हो जाएंगे।

वनडे रैंकिंग में 78 अंकों के साथ नौवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज टीम अगर आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज व इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके पास 88 अंक हो जाएंगे। श्रीलंका को ऐसे में वेस्टइंडीज से पिछड़ने का डर है।  मेजबान इंग्लैंड के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष सात टीमें सीधे तौर पर 2019 विश्व कप टूनार्मेंट में प्रवेश करेंगी। इसके अलावा, बाकी बची चार टीमों को क्वालिफाइंग राउंड खेलना होगा।  PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप  

टीमें : 
श्रीलंका टीम : उपुल थारंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनुष्का गुनाथिलका, कुशल मेंडिस, चमारा कपुगेदेरा, थिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, लक्षण संदाकन, दुष्मांथा चमीरा और विश्व फनार्दो। 

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार