IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले के दौरान शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में एक मजेदार नजारा देखने को मिला। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने डांस मूव्स से मैदान पर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

Advertisement

विराट कोहली मैदान पर अपने डांस मूव्स के लिए पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उनका यही अंदाज देखने को मिला। इस बार उनके डांस स्टेप्स का मजा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी लेते नजर आए।

दरअसल, ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान भारतीय खिलाड़ी एक साथ इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान विराट कोहली ने जायसवाल को कुछ डांस स्टेप्स दिखाए और यशस्वी ने भी उसी अंदाज में उन्हें दोहराया। दोनों इसके बाद हंसते हुए नजर आए। मैदान पर मौजूद कैमरों ने इस पूरे मजेदार पल को कैद कर लिया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

VIDEO:

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वह मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें विराट कोहली के साथ मस्ती करने का मौका मिला।

मैच में क्या हुआ?
वहीं मुकाबले की बात करें तो भारत को तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शानदार कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 143 गेंदों में नाबाद 162 रन बनाए और अपनी टीम को 48.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि भारत ने पहले दोनों मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज का अंत जीत के साथ किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार