14 अगस्त,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा। उन्होंने फैंस से टीम इंडिया का साथ देने की बात कही है।
भारत को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में कोहली सेना को पारी और 159 रनों की हार का सामना करना पड़ा था और इसस पहले एजबेस्टन में उसे 31 रन से हार मिली थी। पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद कोहली समेत पूरी टीम को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
कोहली ने अपने फेसबुल पेज पर लिखा, “ कभी हम जीतते हैं और कभी हम सीखते हैं। आपने कभी भी हमारा साथ नहीं छोड़ा और वादा करते हैं कि हम भी नहीं छोड़ेंगे।”
बता दें कि पहले टेस्ट में 200 रन बनाने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में कोहली भी कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे। इसके चलते ही उनसे आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज का ताज भी छिन गया था।