6 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग रिटायरमेंट के बाद से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर अपने ट्वीट से कोई न कोई धमाका करते रहते हैं। रविवार शाम उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिससे हर कोई हैरान रह गया।
Advertisement
वीरू ने ट्वीट किया कि “ विराट कल (6 मार्च) रिटायर हो रहा है। उनके ट्वीट के शुरूआती शब्दों को पढ़कर ट्विटर पर हर कोई हैरान रह गया। ऐसा लगा कि वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बात कर रहे हैं।
Advertisement
लेकिन उन्होंने ये ट्वीट जंगी जहाज आईएनएस विराट को लेकर किया था जो 30 साल तक सेवाएं देने के बाद आज यानी 6 मार्च को रिटायर होने जा रहा है।
सहवाग ने इस जंगी जहाज को लेकर ट्वीट किया “ कल रिटायर होने जा रहा है विराट। पुराने जहान कभी मरा नहीं करते, उनकी आत्मा जिंदा रहती है।
Advertisement