वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी आज भी अगर मैदान के बाहर दिखती है तो फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए पागल हो जाते हैं। सहवाग तो शुरू से ही सचिन को अपना आइडल मानते हैं और जब भी किसी इंटरव्यू में वो सचिन को लेकर बात करते हैं तो उनका जुनून देखने लायक होता है। सहवाग और तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा रहे हैं।

Advertisement

जब सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना प्रसिद्ध तिहरा शतक बनाया था, तो तेंदुलकर उनके साथी के रूप में नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे। भारत का 2004 का पाकिस्तान दौरा सहवाग के करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ क्योंकि उन्होंने ना केवल सबसे महान भारतीय टीमों में से एक के साथ खेला बल्कि एक मज़बूत पाकिस्तानी टीम के खिलाफ भी खेला। उस पाकिस्तानी लाइन-अप में एक बल्लेबाज ऐसा भी था जिसे अब सहवाग ने एशिया का सर्वश्रेष्ठ मिडल ऑर्डर बल्लेबाज बताया है।

Advertisement

वहीं, फैन सहवाग से राहुल द्रविड़ का नाम लेने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सहवाग ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। बात करते हुए हुए कहा, "हर कोई सचिन तेंदुलकर के बारे में बात करता है लेकिन इंजमाम-उल-हक एशिया के सबसे बड़े मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। देखिए तेंदुलकर बल्लेबाजों की लीग से ऊपर थे। इसलिए उनकी गिनती नहीं है। लेकिन जब पूरे भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान में सबसे बेहतर मध्य क्रम के बल्लेबाज की बात आती है तो मैंने उनसे (इंजी) बेहतर किसी को नहीं देखा है।"

आगे बोलते हुए वीरू ने कहा, "उस युग में (2003-2004) वो 8 रन प्रति ओवर स्कोर करने के बारे में बात करता था। वो अपने साथी से कहता था, 'चिंता मत करो। तुम आसानी से स्कोर करोगे'। मतलब 10 ओवर में 80 रन। अन्य टीमें घबराएंगी लेकिन वो हमेशा बहुत आश्वस्त थे।" इसके अलावा वीरू ने ये भी बताया कि वो मुथैया मुरलीधरन के खिलाफ आउट होने से काफी डरते थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार