मुंबई, 18 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को यहां के कार्यक्रम में भारतीय टीम के कोच के मुद्दे पर चुप्पी साध गए और सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाले सहवाग से जब राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर समझा। 

Advertisement

सहवाग ने कहा, "अगर आप उम्मीद इंडिया (जिस कार्यक्रम के प्रमोशन के लिए वह यहां आए थे) के बारे में सवाल पूछेंगे, तो मैं जवाब दूंगा। शुक्रिया।"

सहवाग को सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने कोच पद के उम्मीदवारों में शुमार किया था। 

सहवाग ने इस कार्यक्रम में ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप से पहले भारतीय खिलाड़ियों के सामने आने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने साथ ही बताया कि क्रिकेट ने उन्हें जरूरत पड़ने पर हमेशा बेहतर सुविधाएं दी हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरा संघर्ष उनके मुकाबले कुछ नहीं है। मेरे लिए हर कोने पर क्रिकेट की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली में हजारों अकादमियां हैं, जहां हर तरीके के साधन हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों के सामने किसी तरह की दिक्कत नहीं है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार