लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी विकेटकीपिंग से सबका ध्यान खींच लिया। युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन प्रभसिमरन ने सुपरफास्ट स्टंपिंग कर फैंस को एमएस धोनी की याद दिला दी। 

Advertisement

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार (23 मई) को खले जा रहे आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से महफिल लूट ली। लखनऊ की टीम अर्शिन कुलकर्णी (0) और निकोलस पूरन (2) के रुप में लगे शुरुआती झटकों के बाद मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन आयुष बडोनी ने मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया। बडोनी ने बड़े शॉट लगाकर रन गति को तेजी से बढ़ाया और सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोक दिए। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पंजाब के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो जाएंगे।

Advertisement

हालांकि पावरप्ले खत्म होने के बाद कप्तान ने अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई और वहीं से मैच का टर्निंग पॉइंट देखने को मिला। पारी के सातवें ओवर में चहल की फुल लेंथ पर फेंकी गई गेंद टप्पा पड़कर तेजी से अंदर आई। बडोनी इस पर कट शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर बैठे और क्रिज से थोड़ा बाहर निकल गए।

इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने जो किया, उसने सभी को एमएस धोनी की याद दिला दी। उन्होंने पलक झपकते ही गेंद पकड़कर गिल्लियां बिखेर दीं। मामला बेहद करीबी था, इसलिए फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को भेजा। रिप्ले में देखा गया कि बडोनी का पैर जमीन से कुछ मिलीमीटर ऊपर था और उसी समय प्रभसिमरन ने स्टंप उड़ा दिए थे। थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया और पंजाब को बड़ी सफलता मिल गई। इस तरह आयुष बडोनी की यह तूफानी पारी 18 गेंदों में 43 रन पर समाप्त हो गई। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 197 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। आयुष बडोनी (43) के अलावा जोश इंगलिस ने शानदार 44 गेंदों में 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने तेज रन जोड़ते हुए 20 गेंदों में नाबाद 73 फिनिशिंग पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार