इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उन्हीं के घरेलू मैदान पर 5 विकेट से हरा दिया। ये एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की लगातार तीसरी हार थी। इस मैच के बाद पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि बेंगलुरु चौथे स्थान पर खिसक गई।

Advertisement

आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर तो टीम को ट्रोल किया ही जा रहा है लेकिन इसके साथ ही भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी आरसीबी की क्लास लगाई और कहा कि किसी भी बल्लेबाज ने कॉमन सेंस का इस्तेमाल नहीं किया। इसके साथ ही वीरू ने ये भी कहा कि इस समय आरसीबी की हालत देखकर उनके ट्रॉफी जीतने के आसार नहीं लग रहे हैं।

Advertisement

क्रिकबज्ज़ पर बातचीत में सहवाग ने कहा, "आरसीबी ने खराब बल्लेबाजी की। सभी ने आउट होने के लिए लापरवाही से शॉट खेले। एक भी बल्लेबाज अच्छी गेंद पर आउट नहीं हुआ। कम से कम एक बल्लेबाज को कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना चाहिए था। अगर उनके पास विकेट होते, तो वो 14 ओवर में 110 या 120 रन तक पहुंच सकते थे, जिससे उन्हें लड़ने का मौका मिलता।"

वीरू ने आगे बोलते हुए कहा, "विकेट लेने और विकेट हासिल करने में फर्क होता है। पाटीदार को सोचना होगा और समाधान निकालना होगा। वो घरेलू मैदान पर जीत नहीं पा रहे हैं। उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके बल्लेबाज लगातार क्यों लड़खड़ा रहे हैं? अगर आपके बल्लेबाज घरेलू मैदान पर लगातार विफल होते हैं तो ये ठीक नहीं है। इसे कौन ठीक करेगा? इस समय तो इनके ट्रॉफी जीतने के आसार नहीं लग रहे हैं।"

आपको बता दें कि इस हार के एक दिन बाद ही आरसीबी को फिर से पंजाब किंग्स के साथ खेलना है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये टीम वापसी कर पाती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार