भारत के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag Son) के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने शिलांग के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले में मेघालय के अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। दिल्ली के लिए खेलते हुए दूसरे दिन (21 नवंबर) का खेल खत्म होने तक उन्होंने शानदार दोहरा शतक लगाया। 

Advertisement

आर्यवीर दूसरे दिन के अंत पर 229 गेंदों में 200 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 34 चौके औऱ 2 छक्के जड़े हैं। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 468 रन बना लिए हैं औऱ मेघालय पर 208 रन की विशाल बढ़त भी हासिल कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेघालय की टीम पहली पारी में 260 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। 

17 साल के आर्यवीर इससे पहले अक्टूबर में हुई वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी दिल्ली की टीम का हिस्सा थे औऱ वह दिल्ली के लिए अंडर-16 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। 

गौरतलब है कि आर्यवीर के पिता वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम बल्लेबाजों में शुमार हैं। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 363 मैचों की 431 पारियों में 16892 रन बनाए हैं। जिसमें उन्गोंने 38 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार