'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज यानि 24 अप्रैल, 2023 के दिन अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके इस खास दिन पर देश और दुनियाभर के बड़े-बड़े सितारों से भी उन्हें शुभकामना और बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में उनके पुराने साथी वीरेंद्र सहवाग कैसे पीछे रह सकते थे। वीरू ने बहुत ही अनोखे अंदाज में अपने पार्टनर को उनके इस 50वें जन्मदिन पर बधाई दी है।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने सिर के बल खड़े हुए हैं और उल्टे होकर सचिन पाजी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सचिन और वीरू ने सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ओपनिंग की और दोनों ने कई कीर्तिमान भी बनाए। हालांकि, इस दौरान सचिन को वीरू से सिर्फ एक शिकायत रही कि उन्होंने मैदान में कभी भी सचिन की बात नहीं मानी और अब वीरू ने इस वीडीयो में भी इस बात का जिक्र किया है।

Advertisement

सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “मैदान पर जो आपने कहा, उसका उल्टा ही किया, तो आज आपके आइकॉनिक 50वें जन्मदिन पर तो आपको शीर्षासन करके विश करना ही था। आपको जन्मदिन की बहुत बधाई सचिन पाजी, आप जियो हजारों साल, साल के दिन हों एक करोड़।"

वीरू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस वीरेंद्र सहवाग के इस अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, अगर सचिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की बात करें तो सचिन अपने परिवार के साथ गोवा में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने बेशक क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड शायद हमेशा फैंस को उनकी याद दिलाते रहेंगे। अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर से सचिन ने 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेला और उनके इस सुनहरे करियर में कई ऐसे कीर्तमान भी हैं जिन तक किसी भी बल्लेबाज के लिए पहुंच पाना लगभग नामुमकिन होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार