22 फरवरी,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 62 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और डीन एल्गर, हाशिम अमला और डुएन ओलिवियर को अपना शिकार बनाया। लेकिन अमला का विकेट लेते ही फर्नांडो का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। 

Advertisement

फर्नांडो ने हाशिम अमला को उनकी पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में अमला को पहली गेंद (Golden Duck) पर आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अपने करियर के 124वें टेस्ट मैच में ऐसा हुआ है जब अमला पहली गेंद पर ही आउट हो गए हैं। 

विश्वा फर्नाडो और कसुन रजिथा के तीन-तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 222 रन पर समेट दिया। श्रीलंका ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं और अभी दक्षिण अफ्रीका के स्कोर से 162 रन पीछे है
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार