भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर फिलहाल पारिवारिक कारणों के चलते इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। गंभीर के पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को खेले गए भारत बनाम भारत ए इंट्रा-स्क्वाड मैच से पहले गंभीर पारिवारिक इमरजेंसी के कारण स्वदेश लौट आए। इससे पहले एक अन्य पारिवारिक मामले के कारण गंभीर को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटना पड़ा था।

Advertisement

पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गौतम गंभीर को अपनी मां की देखभाल के लिए वापस लौटना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण को टीम के साथ देखा जा सकता है। लक्ष्मण आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े हुए हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मण को बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक भूमिका नहीं सौंपी गई है।

Advertisement

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, "वो किसी अन्य उद्देश्य से वहां गए हैं। भारतीय टीम के साथ किसी असाइनमेंट पर नहीं। वो लुसाने से लंदन गए हैं।लक्ष्य इंग्लैंड में जीतना है और हो सकता है कि उन्होंने यहां मौजूद कोचों और चयनकर्ताओं से बात की हो और शायद इंट्रा-स्क्वाड गेम में भी भाग लिया हो। लेकिन इस टीम के साथ उनकी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं है। वो स्विट्जरलैंड गए और लड़कों के साथ समय बिताने के लिए लंदन में रुके। ये हमेशा उनकी योजना का हिस्सा था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट से पहले गंभीर के इंग्लैंड लौटने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में कहा गया है. "उनकी मां की सेहत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं, हालांकि वो अभी भी आईसीयू में हैं। पूरी संभावना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो पहले टेस्ट (20 जून से शुरू होने वाला) के शुरू होने से पहले यूके वापस आ जाएंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार