टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को जल्द ही एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, 2026 एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में भी भारतीय टीम की कमान कोच के तौर पर उनके हाथों में रहने की संभावना है। 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। इसके बाद सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी वह भारतीय टीम के साथ नजर आ सकते हैं।

Advertisement

भारत का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम इस समय काफी व्यस्त है। ऐसे में बीसीसीआई एक बार फिर कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारियां अलग-अलग बांटने की योजना बना रहा है। एशियन गेम्स के दौरान टीम इंडिया की सीनियर टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और 5 पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी जिम्मेदारी मुख्य कोच गौतम गंभीर संभालेंगे। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ रह सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण के साथ इस दौरे पर एक अनुभवी सपोर्ट स्टाफ भी रहेगा। पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि पूर्व बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि यही कोचिंग स्टाफ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम के साथ रहेगा।

हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा जब वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया की कमान कोच के रूप में संभालेंगे। इससे पहले भी जब भारतीय टीम के कार्यक्रम आपस में टकराए हैं, तब बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और पहले की नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) से जुड़े कोचों को जिम्मेदारी सौंपी है। लक्ष्मण भी कई मौकों पर भारतीय टीम के साथ अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से 28 जुलाई के बीच हरारे में खेली जाएगी। वहीं, एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट इवेंट 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होगा, जहां पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर युवा भारतीय टीम को नई चुनौती के लिए तैयार करते नजर आएंगे।

Advertisement

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक श्रमा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगनट सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार