वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम 217 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली थी। कीवियों की तरफ से पांच तेज गेंदबाज उतरे थे जिसमें काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किया। 

जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने आई तो सभी को यह उम्मीद थी कि टीम इंडिया के गेंदबाज भी कमाल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्हें विकेट के लिए तरसना पड़ा। यहां तक कि तेज गेंदबाजों को उतना स्विंग भी नहीं मिला।

इसी क्रम में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भारत के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से खफा है। कारण यह है कि बुमराह ने मैच के तीसरे दिन 11 ओवर फेंके लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और उन्होंने अपनी तरफ से ज्यादा कुछ प्रयास भी नहीं किया।

वीवीएस लक्ष्मण ने बुमराह की गेंदबाजी को फीका बताते हुए कहा, "मुझे बहुत हैरानी हुई कि बुमराह ने इंग्लैंड की पिच पर लेंथ में कोई बदलाव नहीं किया जो कि एक बहुत जरूरी चीज होती है।"

उन्होंने कहा,"ऐसे हालात में एक गेंदबाज को चाहिए कि वो एक बल्लेबाज को कवर ड्राइव खेलने पर मजबूर करें। आपको बल्लेबाज को आउटसाइड एड्ज करवाने की तरफ देखना चाहिए और मौका बनाना चाहिए।"

ना सिर्फ वीवीएस लक्ष्मण बल्कि संजय बांगड़ ने भी यह भांपा है कि भारतीय गेंदबाज अपनी लाइन लेंथ में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं और वह एक ही जगह पर गेंदबाजी कर रहे हैं जिससे कि बल्लेबाजों को कोई खासा परेशानी नहीं हो रही है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार