इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन एक बार फिर ऐसा हुआ कि वो हाफ सेंचुरी को सेंचुरी में तबदील करने में कामयाब नहीं हो सके।

Advertisement

विराट ने पहले वनडे में 60 गेंदों पर 56 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 6 चौके भी लगाए। ऐसा लग रहा था कि विराट आज शायद शतक लगाकर पिछले 485 दिनों का सूखा खत्म कर देंगे लेकिन लगता है कि ये इंतज़ार खत्म होने में अभी और भी समय लगने वाला है। विराट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके हैं लेकिन 71वें शतक का इंतजार काफी लंबा होता जा रहा है।

Advertisement

विराट वनडे में 43 शतक लगा चुके हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक लगा चुके हैं। वहीं, अगर विराट के आखिरी शतक की बात की जाए तो वो 22 नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में आया था। तब से अब तक विराट का बल्ला हाफ सेंचुरी तक जाकर रूक जाता है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शतक से चूकने के बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी मायूस नजर आ रहे हैं। जबकि कई फैंस का मानना है कि विराट दूसरे वनडे में इंग्लिश टीम के खिलाफ जरूर शतक लगाएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट का 71वां शतक बाकी बचे दो वनडे मैचों में आता है या उनका और फैंस का इंतजार और भी लंबा होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार