अनुभवी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और मिताली राज ने अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की।

Advertisement

रन-चेज के बाद एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ भारत ने फाइनल में इंग्लैंड पर जीत हासिल की। भारत ने मैच सात विकेट और छह ओवर शेष रहतेअपने नाम कर लिया।

Advertisement

भारतीय गेंदबाज तीता साधु और अर्चना देवी ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया था। टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए थे। साधु ने इस दौरान चार ओवर में केवल छह रन दिए और दो विकेट चटकाए।

झूलन ने ट्विटर पर कहा, ऐतिहासिक जीत। हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है। शानदार प्रदर्शन। सभी खिलाड़ियों को बधाई। यह जीत लाखों लोगों को प्रेरित करेगी।

मिताली ने ट्वीट किया, भारतीय अंडर 19 टीम को बधाई। इस शानदार जीत से पता चलता है कि पूरे टूर्नामेंट में आपका कितना दबदबा रहा है। यह जीत और भी खास है क्योंकि यह महिलाओं की पहली जीत है।

वर्तमान भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर और बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी अपने जूनियर समकक्षों की प्रशंसा की।

Advertisement

हरमनप्रीत ने कहा, आप हमारे लिए एक प्रेरणा रही हैं। आपने ने देश का नाम रोशन किया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है, जो विश्व प्रतियोगिता का हिस्सा रही हैं।

वर्तमान भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर और बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी अपने जूनियर समकक्षों की प्रशंसा की।

वहीं, दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंगुलकर, रोहित शर्मा ने भी टीम को इस खास जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी भारतीय महिला टीम को जीत के लिए बधाई दी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार