श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार (23 मई) को ढाका में खेले गए पहले वनडे मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हसरंगा ने 60 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

वानिदु हसरंगा पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में लगातार दो पारियों में नंबर 8 से 11 के बीच बल्लेबाजी करते हुए 70 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। हसरंगा ने इससे पहले मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले गए वनडे मैच में नाबाद 80 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

हसरंगा जिस समय बल्लेबाजी करने आए उस समय श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन था। इसके बाद हसरंगा ने दसुन शनका के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 47 रन, वहीं इसुरु उदाना के साथ मिलकर 62 रनों की शानदार पार्टनरशिप की। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सकी।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने मुश्फिकुर रहीम (84), महमुदुल्लाह (54) और तमीम इकबाल (52) के शानदार अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। 

इसके जवाब में श्रीलंका 48.1 ओवरों में सिर्फ 224 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। हसरंगा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान कुसल परेरा ने 30 और उप-कप्तान कुसल मेंडिस ने 24 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार