आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 8वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना आयरलैंड से हो रहा है जहां पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लंकाई टीम ने 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं और अब आयरलैंड को मैच जीतने के लिए 172 रन की दरकार है।

Advertisement

श्रीलंका को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने सबसे अहम भूमिका निभाई। एक समय श्रीलंका की टीम ने 8 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद हसरंगा ने आकर तूफानी पारी खेल डाली और आयरलैंड के होश उड़ाकर रख दिए।

Advertisement

हसरंगा ने सिर्फ 47 गेंदों में 71 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला। अब तक बहुत कम देखने को मिला था कि हसरंगा ने किसी मैच में अपने बल्ले से जलवा दिखाया हो लेकिन आज जब श्रीलंका को सबसे ज्यादा जरूरत थी उन्होंने अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया।

हसरंगा को आईपीएल में भी मौका दिया गया था लेकिन वो वहां पर भी फ्लॉप साबित हुए थे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रीलंका की टीम आयरलैंड को 171 से पहले रोक पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार