आईपीएल 2021 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइटराईडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेला जा रहा है। आबू धाबी में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ।

Advertisement

आरसीबी की पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 92 रनों पर सिमट गई। आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज़ केकेआर के गेंदबाज़ों के सामने नहीं टिक सका। इस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे आरसीबी के वानिंदु हसरंगा से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन उनके लिए ये डेब्यू एक बुरे सपने की तरह रहा।

Advertisement

हसरंगा पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन चले गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट करके लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए। इसके बाद और इससे पहले आरसीबी की बल्लेबाज़ों ने 'आया राम गया राम' की तर्ज पर बल्लेबाज़ी की और एक ओवर पहले ही पूरी पारी सिमट गई। हसरंगा बल्ले से तो फ्लॉप रहे लेकिन अभी गेंद से उनका प्रदर्शन बाकी है।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने डेब्यू पर वो कोई कमाल कर पाते हैं या नहीं। केकेआर को ये मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ 93 रनों की दरकार है और यहां से अगर इयोन मोर्गन की टीम मैच हारती है तो इसके लिए वो खुद को ही कसूरवार ठहराएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार