सिडनी, 18 मई | ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर का मानना है कि नाथन लॉयन इस समय दुनिया के सर्वश्रेषठ स्पिनर हैं और इसलिए उन्हें अपने समय का इंतजार करना होगा साथ ही मौके के लिए तैयार रहना होगा।

Advertisement

एगर ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर लॉयन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में दूसरा स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर जारी वीडियो में एगर ने कहा, "लगातार टेस्ट खेलने के लिए यह जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि आप लंबे समय तक कैसे गेंदबाजी कर सकते हो।"

उन्होंने कहा, "जैसा मैंने कहा, शेफील्ड क्रिकेट में आपको लगातार इसका अभ्यास करना होता है.. विकेट लो, और अपने आप को दूसरे स्पिनर की जगह के लिए सुनिश्चित करो क्योंकि इस समय मेरी नजर में नाथन लॉयन सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं, खासकर टेस्ट में।"

एगर ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट, 13 वनडे, 24 टी-20 मैच खेल हैं और क्रमश: नौ, 10, तथा 25 विकेट लिए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार