कराची, 11 फरवरी | पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट खेलने वाली टीम के एकमात्र जीवित सदस्य वकार हसन का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। 12 सितम्बर, 1932 में अमृतसर में जन्मे वकार ने 1952 में पाकिस्तान की पहली टेस्ट टीम के साथ भारत दौरा किया था। इस टीम ने भारत के साथ नई दिल्ली मे अक्टूबर 1952 में पहला टेस्ट मैच खेला था।

Advertisement

उस सीरीज में वकार ने दिल्ली टेस्ट में 8 एवं 5, लखनऊ टेस्ट में 23, मुम्बई टेस्ट में 81 एवं 65, चेन्नई टेस्ट में 49 और कोलकाता टेस्ट में 29 तथा 97 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

वकार उस टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 1954 में द ओवल मैदान पर इंग्लैंड को 24 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

वकार ने पाकिस्तान के लिए कुल 21 टेस्ट खेले और 1,071 रन बनाए। 1959 में उनका करियर खत्म हुआ। वकार ने टेस्ट मैचों में सिर्फ एक शतक (189) लगाया था और यह शतक अक्टूबर 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में लगाया था।

यह पारी उस समय पाकिस्तान के लिए एक रिकार्ड थी लेकिन अगले ही दिन इम्तियाज अहमद ने 208 रन बनाकर यह रिकार्ड तोड़ दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी ने वकार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Advertisement

वकार ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रशासनिक पदों पर काम किया। वह 1982-83 में पीसीबी की नेशनल सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार