पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 में कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चार हार झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम और कप्तान बाबर आजम की काफी आलोचना हो रही है। वहीं, इस आलोचना के बीच बाबर आजम को लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, हुआ ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जका अशरफ के इशारों पर बाबर आजम की पर्सनल व्हाट्सएप चैट को लीक कर दिया गया और इसे लेकर एक नया बवाल शुरू हो गया है।

Advertisement

बाबर आज़म की इस चैट को पाकिस्तान के प्रसिद्ध समाचार नेटवर्क एआरवाई न्यूज पर भी दिखा दिया गया जिससे ये विवाद और बढ़ गया और अब इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान के महान तेज़ गेंदबाज वकार यूनिस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। वकार यूनिस इस पर्सनल चैट के वायरल होने के बाद काफी नाखुश हैं और काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने यही कहा है कि पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म एक बेशकीमती खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें अकेला छोड़ दिया जाना चाहिए।

Advertisement

वकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'हां, क्या करना की कोशिश कर रहे हो आप लोग? ये दयनीय है। खुश हो गए आप लोग, कृपया करके बाबर आजम को अकेला छोड़ दो। वो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक संपत्ति है।'

Also Read: Live Score

वकार यूनिस के इस ट्वीट के बाद बाबर आज़म के समर्थन में और भी आवाज़ें उठनी शुरू हो गई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर जका अशरफ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस समय पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप खेल रही है और अभी भी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3 मैच खेलने हैं। ऐसे में बीच वर्ल्ड कप के इस विवाद का होना पाकिस्तानी टीम पर भी बुरा असर डालेगा और हारती हुई टीम के लिए जीतना बहुत दूर की बात हो जाएगी। इसलिए पाकिस्तानी फैंस यही चाहेंगे कि जल्दी से जल्दी ये विवाद खत्म हो और खिलाड़ी मैदान पर फिर से पाकिस्तान का परचम लहरा सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार