भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दौरान, दोनों टीमों के खिलाड़ियों में काफ़ी तीखी बहस देखने को मिली। सीरीज़ के दौरान कई गर्मागर्म पलों में से एक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट के अंत में आया, जब बेन स्टोक्स ने रविंद्र जडेजा से हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने बेन स्टोक्स एंड कंपनी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था और अपने शतकों तक ड्रॉ के लिए राज़ी नहीं हुए।

Advertisement

अब सुंदर ने उस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी तोड़ी है। सुंदर ने विजडन से बातचीत के दौरान कहा, "मेरा मतलब है, ऐसा तो हर खेल में होता है, है ना? हमने ऐसी कई घटनाएं देखी हैं, सिर्फ़ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि हर खेल में। मेरा मतलब है, खेल ऐसा ही होता है। इससे बहुत कुछ सामने आता है। मुझे लगता है कि ये हम सभी के लिए एक अनुभव था, सच कहूं तो।" 

Advertisement

हालांकि, सुंदर ने ये भी स्वीकार किया कि इस घटना ने भारतीय टीम को उत्साहित कर दिया और मेहमान टीम के सीरीज़ बराबर करने में अहम भूमिका निभाई। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने ओवल में पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच छह रनों से जीतकर ना सिर्फ सीरीज़ में खुद को हार से बचाया बल्कि 2-2 से सीरीज बराबर भी कर दी।

उन्होंने आगे कहा, "सौ फीसदी। आप किसी भी खिलाड़ी से ये पूछेंगे तो आपको यही सुनने को मिलेगा। खासकर टेस्ट क्रिकेट में, आप चुनौती चाहते हैं क्योंकि आप हर दिन यही उम्मीद करते हैं। और जब स्थिति कठिन हो जाती है, तो केवल एक ही चीज़ आपको इससे उबरने और सफल होने में मदद करेगी, वो है अपने मन में दृढ़ रहना।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अब इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम एशिया कप में खेलते हुए नजर आएगी। जल्द ही चयनकर्ता एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार