IND vs WI T20I : भारत वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज़ होना है, लेकिन इससे पहले अब भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम के स्पिन गेंदबाज़ वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

वाशिंगटन के चोटिल होने की जानकारी खुद बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। बीसीसीआई ने लिखा है कि 'भारत वेस्टइंडीज पेटीएम टी20 सीरीज से वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान इस हरफनमौला खिलाड़ी  की मांसपेशियों में फिल्डिंग करते हुए खिचाव आ गया था।' जिसकी वज़ह से टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Advertisement

बता दें कि अब इस सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर की जगह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव को टीम के साथ जोड़ लिया गया है। कुलदीप यादव वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे, जिस वजह से वो बायो-बबल में ही है। 

गौरतलब है कि वाशिंगटन सुंदर से पहले भी भारतीय टीम के दो खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज से बाहर चुके हैं। अब केएल राहुल, अक्षर पटेल और सुंदर टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं दूसरी तरह वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड भी चोट के कारण वनडे सीरीज के अंतिम दोनों मैच नहीं खेल पाए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार