आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ जहां भारतीय टीम ने 66 रनों से बाजी मारी। हालांकि इस मैच के दौरान कई लोगों इस बात को ये हवा देने लगे कि ये मैच फिक्स है और सब कुछ भारतीय टीम के हक में है।

कई फैंस ये कह रहे थे कि विराट कोहली ने अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने को कहा था। यहां तक की अफगानिस्तान के खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान ने भी जब भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ा था तब भी लोग इस फिक्सिंग का हिस्सा बता रहे थे।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनुस ने हालांकि भारत के पक्ष में बोलते हुए ट्रोल करने वाले लोगों को खरी खोटी सुनाई है।

वसीम अकरम ने कहा है कि भारत एक अच्छी टीम हैं और वो सिर्फ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैच ही हारे थे। अकरम ने ये बात ए स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा।

वकार यूनुस ने बात करते हुए कहा,"ये बकवास की चीजें हैं और लोगों को ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"

भारत ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया और अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 5 नवंबर से स्कॉटलैंड के खिलाफ है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार