पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार वो लाइमलाइट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के एक खुलासे की वजह से हैं। अकरम ने इमरान को लेकर एक विचित्र घटना का खुलासा किया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Advertisement

अकरम ने एक मज़ेदार किस्से का खुलासा करते हुए बताया कि इमरान खान ने लंदन में एक नाइट क्लब में एक दारू और बीयर की जगह एक ग्लास दूध का ऑर्डर दिया था। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इमरान ने नाइट क्लब में जाकर ऐसी हरकत क्यों की? तो इसका जवाब बहुत साधारण है कि इमरान शराब नहीं पीते थे। अपने खेल के दिनों में इमरान पार्टी एनिमल के नाम से जाने जाते थे और ये उसी समय की एक मजेदार घटना में से एक है।

Advertisement

द ग्रेड क्रिकेटर YouTube चैनल पर अपनी बातचीत के दौरान, अकरम ने इस विचित्र घटना पर बात की और बताया, "मेरे लिए, ये (पार्टी करना) मजेदार था। मैं छोटा था और इमरान ने कहा, 'चलो नाइट क्लब चलते हैं'। उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया। मैंने कहा, 'हां कप्तान, मैं तैयार हूं'। हम किंग्स क्रॉस (लंदन) के एक नाइट क्लब में गए। वो अंदर गया और लोगों ने (उसे) पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने एक ग्लास दूध का ऑर्डर दिया क्योंकि वो शराब नहीं पीते थे। उन्होंने उसे नाइट क्लब में दूध दिया! इमरान से हाथ मिलाने के लिए केवल लड़कियों की कतार थी। मैंने सिर्फ इतना कहा, 'ये कमाल है'।"

अकरम के इस खुलासे को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इमरान और अकरम ने पाकिस्तान की 1992 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कप्तान इमरान ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 72 रन बनाए थे और अकरम अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच थे। अकरम ने 18 गेंदों में 33 रन बनाने के साथ 49 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार