Wasim Jaffer: पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने क्रिस गेल पर बात करते हुए मजाकिया तौर पर कहा है कि टी20 बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ नहीं है जो मैं उसे सिखा सकता हूं, वह एक महान खिलाड़ी है। मैं उन्हें केवल सोशल मीडिया पर मजाक करने के बारे में सिखा सकता हूं।

Advertisement

वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने मीम्स से लोगों का काफी मनोरंजन भी करते हैं। जाफर सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किये जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और विश्व क्रिकेट के महत्वपूर्ण मैचों के दौरान तो जाफर लगातार ही सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने खुद अपनी ऑनलाइन गतिविधियों पर बात की है। 

Advertisement

उन्होंने इस पर एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बात करते हुए कहा है कि, "मैं हमेशा मैदान पर एक गंभीर खिलाड़ी रहा हूं और मैं स्वभाव से अंतर्मुखी रहा हूं, लेकिन सोशल मीडिया ने मुझे अपने अंदर के एक और टैलेंट को निखारने का मौका दिया है। उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगा।"

क्रिस गेल पर क्या बोले वसीम जाफर

इस बातचीत के दौरान एक प्रशंसक ने वसीम जाफर से वेस्ट इंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल पर भी सवाल किया। उन्होंने वसीम जाफर से यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रसिद्ध क्रिस गेल को कोचिंग देने के अनुभव के बारे में पूछा जिसके जवाब में जाफर ने कहा कि "टी20 बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ नहीं है जो मैं उसे सिखा सकता हूं, वह एक महान खिलाड़ी है। मैं उन्हें केवल सोशल मीडिया पर मजाक करने के बारे में सिखा सकता हूं।" 

जानकारी के लिए बता दें कि वसीम जाफर ने भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 58 पारियों में उन्होंने 1944 रन बनाए है। इसी के साथ वह रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कुल 12038 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार