भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार (28 जुलाई) को दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है। भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के कोविड पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को दूसरा टी-20 मैच एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के अनुसार क्रुणाल पांड्या के क्लोज कॉन्टैक्ट रहे आठ खिलाड़ियों का टी-20 सीरीज के बाकी दो मैच से बाहर होना तय है। क्योंकि यह 8 खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में हैं।

Advertisement

इन खिलाड़ियों के बाहर होने का डर सभी क्रिकेट फैंस के अंदर है लेकिन इस बुरी खबर के बीच पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने एक मज़ेदार मीम शेयर किया है जिसमें उन्होंने राहुल द्रविड़ का जिक्र किया है। इस मीम में जाफर ने अपने मीम में मज़ाक करते हुए ये कहने की कोशिश की है कि दूसरे टी 20 में वीवीएस लक्ष्मण के साथ द्रविड़ भी मैदान में उतरेंगे।

Advertisement

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, '3 भागों में एक कहानी, फिलहाल श्रीलंका तैयार नहीं है।' इस मीम को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी मज़ेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

कई फैंस जाफर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए ये भी कह रहे हैं कि इस मैच में द्रविड़ को खेलना चाहिए। हालांकि, अगर दूसरे टी-20 की बात की जाए, तो इस मैच में द्रविड़ का खेलना सिर्फ एक काल्पनिक सोच हो सकती है क्योंकि टीम के पास हर खिलाड़ी बैकअप के रूप में मौजूद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार