ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर (David Warner) इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में दुबई कैपटिल्स के लिए खेल रहे हैं और इसी बीच शाहरजाह वारियर्स के खिलाफ वो एक-एक रन के लिए तरसते नजर आए। वैसे तो वॉर्नर बड़े-बड़े छक्के चौके लगाकर रनों का अंबार लगा देते हैं, लेकिन यहां शारजाह के तेज गेंदबाज़ क्रिस वोक्स (Chris Woakes) के सामने उनकी एक नहीं चली और वो टी20 फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट के अंदाज में बैटिंग करने के लिए मजबूर हो गए।

 
Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। इस मैच में वॉर्नर 27 गेंदों पर सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान वॉर्नर का स्ट्राइक रेट लगभग 74 का रहा और वो 27 बॉल का सामना करने के बाद सिर्फ 2 चौके ही मार सके। गौरतलब है कि इस दौरान वोक्स ने उन्हें 17 बॉल फेंकी जिसमें से वो सिर्फ एक ही बाउंड्री लगा सके और 11 बॉल पर एक भी रन नहीं बना पाए।

Advertisement

खास बात ये है कि एक चौका लगाने के बावजूद इस मैच में वॉर्नर ने वोक्स के खिलाफ 17 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए और आखिर में वोक्स ने ही वॉर्नर का विकेट चटकाया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वॉर्नर वोक्स के खिलाफ हर तरीके का शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यहां वो रन नहीं बना पाते।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने टी20 क्रिकेट को अब तक अलविदा नहीं कहा है। ऐसे में वॉर्नर के फैंस यही चाहेंगे कि ये विस्फोटक बल्लेबाज़ जल्द से जल्द अपनी खराब इनिंग को भुलाए और फिर अगले मैच में एक बड़ी इनिंग खेलकर वापसी करें। ये भी जान लीजिए कि 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज खेलने वाली है जिसमें डेविड वॉर्नर भी ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार