Salil Arora No Look Six Vs Jasprit Bumrah: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के 23 साल के तूफानी बल्लेबाज़ सलिल अरोड़ा (Salil Arora) ने बीते बुधवार, 29 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने महज़ 10 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच छोटी उम्र के सलिल ने MI के दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को एक नो लुक सिक्स भी मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, सलिल अरोड़ा का ये नो लुक शॉट सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिला। यहां जसप्रीत बुमराह अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर SRH के 23 साल के बल्लेबाज़ सलिल ने उन्हें आड़े हाथ लिया और लॉन्ग ऑफ की तरफ स्वैग से छक्का लगाया।

Advertisement

खास बात तो ये थी कि उन्होंने बुमराह की गेंद पर छक्का मारने के बाद उसे बाउंड्री की तरफ जाते हुए भी नहीं देखा जो साबित करता है कि वो खुद पर कितना विश्वास रखते हैं। IPL  ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि जसप्रीत बुमराह के लिए ये गेम किसी बुरे सपने की तरह रहा और उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 13.50 की इकोनॉमी से पूरे 54 रन लुटाए। वो पूरे टूर्नामेंट में ही ऑफ कलर दिखे हैं और 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ले पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 ओवर गेंदबाज़ी की और 264 रन खर्चे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस ने रयान रिकेल्टन की नाबाद 123 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स के लिए ट्रेविस हेड (30 गेंदों पर 76 रन) और हेनरिक क्लासेन (30 गेंदों पर नाबाद 65 रन) ने धमाकेदार पारी खेली जिसके दम पर SRH ने महज़ 18.4 ओवर में 244 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार