Qais Ahmad Viral Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला (IND vs AFG One-off Test) मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां से एक बेहद ही प्यारा वीडियो सामने आया है। दरअसल, इस वीडियो में 25 साल के अफगानी खिलाड़ी क़ैस अहमद (Qais Ahmad) भीषण गर्मी में भारत-अफगानिस्तान गेम देखने आए फैंस को पानी पिलाते कैमरे में कैद हुए हैं।
सोशल मीडिया पर क़ैस का एक 39 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही क़ैस अहदम अपने साथी खिलाड़ियों को ग्राउंड के अंदर पानी पिलाकर वापस बाहर लौटते हैं, तभी स्टेडियम में आए कुछ प्यासे फैंस उनसे पानी मांग लेते हैं। यहां 25 साल का ये अफगानी खिलाड़ी अपना बड़ा दिल दिलाता है और काफी सारे फैंस को पानी की बोतल देता है। आप नीचे इसका वीडियो देख सकते हो।
गौरतलब है कि मुल्लांपुर टेस्ट के दौरान सिर्फ क़ैस अहमद ने ही प्यासे फैंस को पानी नहीं पिलाया, बल्कि भारतीय टीम के हेड कोच ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने तो फैंस को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम से कई सारे कोल्ड ड्रिंक के बोतल बांटे थे।
बात करें अगर भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम अपनी दूसरी इनिंग में 5 विकेट खोकर 106 रन जोड़ चुकी है। हालांकि वो अभी भी भारतीय टीम के पहली इनिंग के स्कोर से 306 रन पीछे हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी पहली इनिंग में 564/8 स्कोर पर पारी घोषित की थी। दूसरी तरफ अफगानी टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। देखें लाइव स्कोरकार्ड
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।