पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौर पर फील्डिंग डिपार्टमेंट में काफी संघर्ष किया है। इसका एक औऱ उदाहरण मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान देखने को मिला। जब स्लिप में फील्डिंग करते हुए अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) ने मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का आसान सा कैच छोड़ दिया। 

 
Advertisement

आमेर जमाल द्वारा डाले गए पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर मार्श ने शॉट खेलने के लिए तेज बल्ला घुमाया। लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधा पहले स्लिप में खड़े अब्दुल्ला शफीक के पास गई। लेकिन शफीक ने आसान सा कैच छोड़ दिया। कैच छुटने के बाद शफीक खुद से काफी निराशा नजर आए और उन्होंने हाथों से अपना मुंह छुपा लिया। 

Advertisement

जब शफीक ने कैच छोड़ा, उस समय दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 46 रन पर 4 विकेट था और मार्श 20 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थे। मार्श ने 130 गेदों में 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। मार्श ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी और पहले चार विकेट 16 रन के कुल स्कोर गिर गए थे। 

शफीक को इस सीरीज में अपनी फील्डिंग को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। शफीक ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट और फिर मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में डेविड वॉर्नर को जीवनदान दिया।

Also Read: Live Score

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 318 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान तीसरे दिन 264 रन पर सिमट गई औऱ मेजबान टीम को पहली पारी में 54 रन की अहम बढ़त मिली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार