ENG vs IND 2nd Test: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Akash Deep) ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन गज़ब की गेंदबाज़ी और इंग्लिश टीम की पहली इनिंग में 20 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच आकाश ने एक करिश्माई बॉल डालकर हैरी ब्रूक (Harry Brook) का भी विकेट चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद England Cricket ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके इस घटना का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंग्लैंड की पहली इनिंग के 83वें ओवर की दूसरी गेंद करते हुए आकाश इंग्लैंड के वेल सेट बैटर हैरी ब्रूक को घुटनों पर ले आते हैं।

Advertisement

यहां वो हैरी ब्रूक को फंसाने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर गेंद डिलीवर करके एक इनस्विंगर डालते हैं जो कि पिच से टकराने के बाद काफी तेजी से बैटर को चकमा देते हुए सीधा विकेट से टकरा जाती है। जब ये पूरी घटना घटती है तब हैरी ब्रूक का रिएक्शन देखने लायक होता है जो कि पूरी तरह दंग रह जाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि इस इंग्लिश बैटर ने एजबेस्टन में टीम इंडिया को काफी परेशान किया और इंग्लैंड के लिए 234 गेंदों पर 17 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए 158 रन बनाए। हालांकि अंत में आकाश दीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेज ही दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में ऑल आउट होने से पहले 407 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर अपनी दूसरी इनिंग में 64 रन जोड़े। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग में 587 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। यानी कुल मिलाकर मेहमान टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 244 रन आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार