कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) के 13वें मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) ने डीएलएस विधि के तहत एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) को 10 रनों से हराकर जीत हासिल की। इसी बीच मैदान पर एक ऐसी घटना घटी जब रॉयल्स के दो बल्लेबाज़ रन लेते समय आपस में टकरा गए और फिर विकेट के पीछे से सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने एक रॉकेट थ्रो स्टंप पर मारकर एक बैटर का काम तमाम कर दिया।

Advertisement

ये घटना बारबाडोस रॉयल्स की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। एंटीगुआ के लिए शमर स्प्रिंगर बॉलिंग कर रहे थे। उन्होंने ओवर की चौथी बॉल ऑफ स्टंप के काफी बाहर फेंकी थी जिसे क्विंटन डी कॉक मिडिल नहीं कर पाए। हालांकि वो अपना शॉट खेलकर तेजी से एक रन चुराने के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement

इस दौरान डी कॉक को उनके साथी खिलाड़ी एलिक एथानाजे का भी साथ मिला। दोनों ने साथ में ही दौड़ लगाई, लेकिन गलती ये हुई कि वो एक ही साइड पर दौड़ रहे थे। ऐसा करते हुए एक समय ऐसा आया जब वो आमने सामने थे और एक दूसरे से टकरा गए। इसी घटना का सैम बिलिंग्स ने विकेट के पीछे से फायदा उठाया और बॉल लपककर तेजी से रॉकेट थ्रो करते हुए 34 रन पर बैटिंग कर रहे एलिथ एनथाजे को रन आउट कर दिया। ये एक कमाल का थ्रो था जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस बारिश बाधित  मैच में बारबाडोस के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद एंटीगुआ की टीम ने जस्टिन ग्रीव्स (61) और सैम बिलिंग्स (56) की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में 176 रन बनाए। इसके जवाब में क्विंटन डी कॉक (48) और एलिक एथनाजे (34) ने बारबाडोस के लिए बैटिंग से जोर लगाया और आखिर में उनकी टीम डीएलएस विधि के तहत 14.3 ओवर में 127 रन बनाकर 118 रनो का लक्ष्य हासिल करके हुए 10 रनों से ये मैच जीत गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार