आईपीएल 2022 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में GT ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद उनके लिए इस मैच से डेब्यू करने वाले कैरेबियाई गेंदबाज़ अल्ज़ारी जोसेफ ने अपना कमाल दिखाया और अपने पहले ही ओवर की दूसरी ही बॉल पर मोइन अली को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

इस मैच में टॉस गंवाने के बाद सीएसके की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी थी, लेकिन उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। चेन्नई ने अपने दो विकेट पावरप्ले के दौरान महज़ 32 रनों तक ही गंवा दिए थे। इसी बीच गुजरात टाइटंस के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे कैरेबियाई गेंदबाज़ अल्ज़ारी जोसेफ ने भी अपनी पहली सफलता हासिल की और मोइन अली के रूप में अपना पहले विकेट चटकाया।

Advertisement

ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के छठे ओवर की है। अल्ज़ारी जोसेफ के लिए यह गुजरात के लिए पहला ओवर था और इस ओवर की दूसरी ही बॉल पर इस गेंदबाज़ ने अपना दम दिखाया। दरअसल जोसेफ ने यह बॉल 141.3 Kph की स्पीड से डिलीवर करते हुए मोइन से काफी दूर फेंकी थी। इस बॉल को मोइन ने ऑफ साइड की तरफ खेलने का प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में बॉल उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगी और फिर सीधा विकेट से जा टकराई।

बता दें कि इस मैच में मोइन अली ने तीन गेंदों का सामना करते हुए महज़ एक रन ही बनाया। वहीं अल्ज़ारी जोसेफ ने गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 34 रन खर्चते हुए दो सफलताएं हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार