Andre Russell 108m Six, MPL 2023: 35 वर्षीय कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसल क्रिकेट जगत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों में से एक माने जाते हैं। रसल अपनी पावर हिटिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज़ अपने दिन दुनिया के किसी भी गेंदबाज़ का बुरा हाल कर सकता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट 2023 का आठवां मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच बुधवार (19 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया था जिसके दौरान रसल ने एक मॉन्स्टर छक्का जड़कर सुर्खियां बटोरी हैं।

Advertisement

दरअसल, आंद्रे रसल का यह छक्का लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए पाकिस्तानी गन गेंदबाज़ हारिस रऊफ गेंदबाज़ी कर रहे थे। यहां ओवर की पहली गेंद पर रसल ने एक बेहद ही लंबा छक्का जड़ा। हारिस ने रसल को शॉट और स्लो गेंद डिलीवर किया था जिस पर रसल बरसे। रसल ने अपना बल्ला घुमाया और गेंद को 108 मीटर की दूरी पर मैदान के बाहर पहुंचा दिया।

Advertisement

रसल का यह शॉट देख मैदान पर मौजूद सभी दर्शक और फैंस हैरान रह गए। मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी खुद को रसल की पावर हिटिंग की तारीफ करने से रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ करते कैमरे में कैद हुए। बता दें कि इस मैच में कैरेबियाई खिलाड़ी ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर कुल 42 रन ठोके, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 

यह मैच एरोन फिंच की कप्तानी वाली सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम ने विकेटकीपर बैटर मैथ्यू वेड (78) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 21 रनों से जीतकर अपने नाम किया। मुकाबला में सैन फ्रांसिस्को ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 191 रन ही बना सकी और मैच 21 रनों से गंवा बैठी। पॉइंट्स टेबल पर नाइट राइडर्स का हाल बुरा है। वह अपने शुरुआती तीनों ही मुकाबले हार चुकी है और सबसे नीचे छठे पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार