Andre Russell Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने रविवार, 04 मई को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ महज़ 25 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए नाबाद 57 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच आंद्रे रसेल ने श्रीलंकन स्पिनर महेश थीक्षाना (Maheesh Theekshana) का बिल्कुल भी लिहाज़ नहीं किया और उन्हें एक के बाद एक लगातार तीन बड़े छक्के जड़े।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के 18वें ओवर में घटी जहां महेश थीक्षाना राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए थे। उन्होंने ओवर की शानदार शुरुआत की थी और पहली तीन गेंदों पर सिर्फ 5 रन ही खर्चे थे, हालांकि इसके बाद स्ट्राइक पर आंद्रे रसेल की एंट्री हुई जिन्होंने लंकाई स्पिनर की आखिरी तीन गेंदों पर अपनी मसल पावर दिखाते हुए एक से बढ़कर एक लगातार तीन मॉन्स्टर छक्के मारे। इस घटना की वीडियो आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट से भी साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि आंद्रे रसेल ने ईडन गार्डेन्स के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रनों की इनिंग खेलने के साथ ही अब इस मैदान पर आईपीएल में अपने हजार रन पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि रसेल ये कारनामा करने वाले गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा के अलावा सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। गौतम गंभीर ने ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में आईपीएल में 1407 रन बनाए हैं। वहीं रॉबिन उथप्पा के नाम इस मैदान पर आईपीएल में 1159 रन दर्ज हैं।

बात करें अगर KKR vs RR मैच की तो यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने आंद्रे रसेल (57*), अंगकृष रघुवंशी (44), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (35), और अजिंक्य रहाणे (30) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

खबर लिखे जाने तक राजस्थान रॉयल्स की टीम 2 ओवर में 9 रन बनाकर अपने 2 विकेट खो चुकी है। यहां से उन्हें ये मैच जीतने के लिए अब 18 ओवर में 198 रनों की जरूरत है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि RR की टीम ये स्कोर प्राप्त करके जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार