आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में वेस्टइंडीज का सामना श्रीलंका के साथ हो रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।

Advertisement

श्रीलंका की पारी के दौरान वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का एक शानदार कैच देखने को मिला जो उन्होंने अपनी ही गेंद पर पकड़ा था।

Advertisement

श्रीलंका की पारी के छठे ओवर में लंका की टीम बिना नुकसान 42 रन पर खेल रही थी। ओवर की दूसरी गेंद पर आंद्रे रसेल कुशल परेरा के सामने गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने एक शॉट खेला जो सामने की तरफ गई। पहली लगा की गेंद पिच पर टप्पा खा जाएगी लेकिन उसके बाद रसेल ने आगे की तरफ कूदते हुए और हवा में गुलाटियां मारते हुए शानदार तरीके से कैच को लपका।

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन बना पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार