Angkrish Raghuvanshi Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघवुंशी (Angkrish Raghuvanshi) एक बेहद ही टैलेंटिड बल्लेबाज़ हैं जो कि आगामी समय में भारत के लिए भी बड़े मंच पर खेल सकते हैं। उन्होंने महज़ 21 साल की उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है जिस वज़ह से आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। गौरतलब है कि अंगकृष ने हाल ही में अपने इन्हीं लाखों चाहने वालों में से एक का दिल तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अंगकृष का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने एक फैन की रिक्वेस्ट के बाद भी उन्हें अपना कैप नहीं देते। ये एक 23 सेकंड का वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि 21 साल के अंगकृष टीम प्रैक्टिस के बाद अपने फैंस के साथ फोटों खिंचवाने जाते हैं और इसी बीच एक फैन उनसे कैप मांग लेता है।
यहां अंगकृष साफ शब्दों में उन्हें अपना कैप देने से मना कर देते हैं और अपनी मां की कसम खाकर बोलते हैं कि उनके पास भी सिर्फ एक ही कैप है। वो बोलते हैं, "भाई कैप मुझे एक ही मिलता है। मैं कैप पैदा थोड़ी कर लूं। मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है।" आप इस घटना का पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।
गौरतलब है कि अंगकृष रघुवंशी को KKR ने आईपीएल 2026 के लिए पूरे 3 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। खास बात ये है कि 21 साल के अंगकृष ही मौजूदा सीजन में कोलकाता के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 मैचों में अब तक 51.66 की औसत और 158.16 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। IPL टूर्नामेंट में वो अब तक 26 मैचों में कुल 618 रन ठोक चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।