Zeeshan Ansari And Ishan Kishan Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है। गौरतलब है कि इसी बीच SRH कैंप से एक वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के स्पिन गेंदबाज़ जीशान अंसारी (Zeeshan Ansari) अपने ही कैप्टन ईशान किशन (Ishan Kishan) को एक इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले (SRH Instra-Squad Match) में फायरी सैंड-ऑफ देकर बदतमीजी करते कैमरे में कैद हुए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना SRH B की इनिंग के दौरान घटी। यहां ईशान किशन तूफानी बैटिंग कर रहे और चौके-छक्के लगाकर रन बना रहे थे। इसी बीच SRH A के लिए आठवां ओवर स्पिन गेंदबाज़ जीशान अंसारी करने आए जिसकी चार गेंदों पर ईशान किशन ने एक के बाद एक दो चौके और दो छक्के ठोककर 20 रन बना डाले।
ईशान किशन से हुई ऐसी पिटाई के बाद जीशान अंसारी गुस्सा से आग बबूला हो चुके थे और इसी बीच उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर कैसे ना कैसे उन्हें कैच आउट करा दिया। इतना ही था कि जीशान अंसारी का भयंकर अग्रेशन देखने को मिला और वो ईशान किशन को फायरी सैंड-ऑफ देते नज़र आए।
गौर करें कि यहां एक तरफ जीशान अंसारी बेहद आक्रमक थे, वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए और ऐसे ही पवेलियन लौटे। उन्होंने SRH B के लिए 25 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि 27 साल के ईशान किशन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरुआती कुछ मुकाबलों में कैप्टेंसी की भूमिका निभाते वाले हैं। पैट कमिंस, जो कि SRH टीम के मुख्य कैप्टन हैं, वो पूरी तरह फिट नहीं हैं और टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं। यही वज़ह है ईशान किशन को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो IPL 2026 में अब कैसा प्रदर्शन करते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
IPL 2026 के लिए SRH की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, कामिंदु मेंडिस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, एशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, ओंकार तर्माले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, अमित कुमार।