Aniket Verma 100M Six Video: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के 24 साल के बल्लेबाज़ अनिकेल वर्मा (Aniket Verma) ने बीते शनिवार, 28 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ महज़ 18 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को एक 100 मीटर का मॉन्स्टर छक्का जड़ा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना SRH की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिली। यहां रोमारियो शेफर्ड अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए थे जिसकी दूसरी ही गेंद पर अनिकेत वर्मा ने लॉन्ग-ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला और 100 मीटर लंबा छक्का ठोक डाला। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अगली दो गेंदों पर एक चौका और फिर एक छक्का मारा। आप नीचे लिंक पर क्लिक करके ये वीडियो देख सकते हो। अनिकेत वर्मा 100 मीटर सिक्स वीडियो
गौरतलब है कि 24 साल के अनिकेत वर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए सिर्फ 30 के बेस प्राइस पर रिटेन करके अपनी स्क्वाड में जोड़े रखा है। उन्हें पिछले सीजन अपना डेब्यू करने का मौका मिला था जहां उन्होंने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 166.20 की स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 74 रनों की धमाकेदार पारी भी खेली थी।
खास बात ये है कि उन्होंने साल 2026 के सीजन की भी विस्फोटक अंदाज़ में शुरुआत की है और उन्होंने RCB के सामने महज़ 18 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के ठोककर 43 रन बनाए हैं। ऐसे में अब एसआरएच के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि अनिकेत अपनी फॉर्म को बरकरार हैं और टूर्नामेंट में तूफानी स्टाइल में रनों का अंबार लगाए।
ऐसा रहा मैच का हाल: ये मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां बेंगलुरु के कैप्टन रजत पाटीदार ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद सनराइजर्स के लिए कैप्टन ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रन ठोके। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन और हेनरिक क्लाने ने 22 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर SRH की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन स्कोर बोर्ड पर टांगने में कामयाब हुई।
Also Read: LIVE Cricket Score
यहां से अब डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को सीजन ओपनर जीतने के लिए 202 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 38 गेंदों पर 69 रन ठोके और देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन बना डाले। उनके अलावा कैप्टन रजत पाटीदार ने 13 गेंदों पर 31 रन बनाए और टिम डेविड ने 10 गेंदों पर नाबाद 16 रनों की पारी खेली। इस तरह आरसीबी ने महज़ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया और सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से धूल चटाई।