Annabel Sutherland Catch Video: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) में बीते शुक्रवार, 28 फरवरी को टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां कैपिटल्स की स्टार ऑलराउंडर एन्नाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) ने मौजूदा सीजन का बेस्ट कैच पकड़ा। एन्नाबेवल सदरलैंड के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

सदरलैंड का ये कैच मुंबई इंडियंस की इनिंग के 17वें ओवर में देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये ओवर स्पिन बॉलर मिन्नू मणि करने आईं थीं जिनकी तीसरी बॉल पर अमेलिया केर ने बड़ा छक्का जड़ने के लिए हवाई शॉट खेला। हालांकि यहां मिन्नू मणि ने पिच से बॉल टकराकर ऐसा घुमाया था कि केर उसे अपने बैट के मिडिल से टाइम ही नहीं कर पाईं और मिस टाइस शॉट खेलते हुए हवा में गेंद उड़ा बैठीं।

इसके बाद होना क्या था, क्रिकेट फैंस को मैदान पर कैच ऑफ द टूर्नामेंट देखने को मिला। यहां ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एन्नाबेल सदरलैंड ने लॉन्ग ऑन से दौड़ लगाते हुए एक लंबी दूरी तय की थी और फिर गज़ब का डाइव लगाकर एक बवाल कैच पकड़ा था। इस तरह एन्नाबेल सदरलैंड ने ये कैच पूरा किया और खतरनाक बैटर अमेलिया केर की पारी खत्म हो गई। आप इस बवाल कैच वीडियो नीचे देख सकते हो, जिसे WPL के आधिकारिक एकाउंट से साझा किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच, मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

बेंगलुरु में खेले गए टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी जीत के साथ हुई थी। जी हां, यहां मैच जीतने से पहले कैप्टन मेग लैनिंग ने टॉस भी जीता था जिसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को 20 ओवर में 123 रन के स्कोर पर रुका और फिर महज़ 14.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर ये लक्ष्य हासिल करके आसान जीत हासिल कर ली। गौरतलब है कि कैपिटल्स के लिए कैप्टन लैनिंग ने 49 बॉल पर नाबाद 60 रन और शेफाली वर्मा ने 28 बॉल पर 43 रन बनाए थे। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर 6 मैचों में 4 जीत के साथ टॉप पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार