इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 60वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 59 रनों पर ऑलआउट करके 112 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज़ अनुज रावत ने भी पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अनुज रावत ने बैंगलोर के लिए 11 गेंदों पर तूफानी बल्लेबाज़ी करके नाबाद 29 रन ठोके, वहीं इसके बाद विकेटकीपिंग करके भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया।

Advertisement

अनुज रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी की तरह विपक्षी बल्लेबाज़ को रन आउट करते नज़र आए। यह घटना राजस्थान रॉयल की इनिंग के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। शिमरोन हेटमायर ने कर्ण शर्मा की गेंद पर शॉट खेलकर दौड़ लगाई थी। यहां रविचंद्रन अश्विन विकेटों के बीच भागते हुए काफी सुस्त नज़र आए। अनुज रावत ने इसका फायदा उठाया।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने बाउंड्री के पास से गेंद पकड़कर तेज तर्रार थ्रो किया था जिसे अनुज रावत ने विकेट के पीछे पकड़ा और अपने पैरों के बीच से निकालकर सीधा स्टंप पर मार दिया। यह पूरी घटना देखकर रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर दंग रह गए जिसके बाद जब घटना का रिव्यू देखा गया तब यह साफ हो गया कि अश्विन आउट हो चुके हैं। यही वजह है अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि अनुज रावत ने विपक्षी टीम के कप्तान संजू सैमसन का एक शानदार कैच भी पकड़ा था। बीते समय में इस विकेटकीपर खिलाड़ी पर आरसीबी ने काफी भरोसा जताया है ऐसे में भविष्य में यह युवा खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को बैंगलोर की टीम में रिप्लेस कर सकता है। इस सीजन दिनेश कार्तिक बुरी तरह फ्लॉप रहे। आईपीएल 2023 में कार्तिक ने अब तक 12 मैचों में सिर्फ 140 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार