Josh Inglis Wicket Video: ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के टूर पर है जहां बीते मंगलवार, 02 जून को उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला (PAK Vs AUS 2nd ODI) खेला। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेहमान टीम के कैप्टन जोश इंगलिस (Josh Inglis) ने नंबर-3 पर बैटिंग की और 74 गेंदों पर 5 चौके ठोककर 51 रन बनाए। उन्हें मैदान पर बैटिंग करना देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो बड़ा शतक बना सकते हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें लाहौर की पिच से ऐसा धोखा मिला कि वो अपना विकेट ही खो बैठे।
दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 27वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए ये ओवर 21 साल के ऑलराउंडर अरफात मिन्हास करने आए थे जिन्होंने अपना पहला ही गेंद ऑफ स्टंप को टारगेट करके 89.4 kmph की रफ्तार से डिलीवर किया। यहां जोश बैकफुल से पंच करके गेंद को धकेलकर रन चुराना चाहते थे, लेकिन यहां जैसे ही बॉल पिच से टकराया, वो बहुत नीचे रह गया।
इसी लो बाउंस के कारण जोश इंगलिस अपने बैट को बॉल से कनेक्ट नहीं कर पाए जिसकी वज़ह से ही वो आखिर में क्लीन बोल्ड होकर आउट हुए। इस तरह अपना विकेट खोने के बाद जोश इंगलिस बेहद निराश हुए, जो कि उनके चेहरे पर भी देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि लाहौर टी20 में जोश इंगलिस की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग का न्योता मिला था जिसके बाद उन्होंने स्कोर बोर्ड पर 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 231 रन टांगे। उनके लिए कैप्टन इंगलिस (74 गेंदों पर 51 रन) के अलावा कैमरून ग्रीन (92 गंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोका।
They are preparing for the World Cup on these kinds of pitches, whereas the World Cup is in South Africa. Peak clownery by PCB. pic.twitter.com/T1x79emWHx
— Geja (@bandaofrabb) June 2, 2026
यहां से अब पाकिस्तान को जीत हासिल करने के लिए 232 रनों का लक्ष्य हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 44 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 190 रन बनाकर ऑल आउट हुई। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 104 गेंदों पर सर्वाधिक 71 रन जोड़े। गौरतलब है कि लाहौर वनडे जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में वापसी कर ली है और अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।