Arshdeep Singh 10 Balls Over Video: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने शनिवार, 11 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 17वें मुकाबले में बेहद ही खराब गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के सामने एक ओवर में 10 बॉल भी डाले और पूरे 24 रन लुटाए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। यहां अर्शदीप सिंह अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से अभिषेक शर्मा ने उन्हें टारगेट किया। आलम ये रहा कि अभिषेक ने अर्शदीप को पहली दो गेंदों पर दो करारे चौके ठोक दिए जिसके बाद तो वो अपनी लाइन लेंथ ही भूल गए।

Advertisement

इसके बाद अर्शदीप ने अपनी दो लीगल बॉल डालने के लिए पूरे पांच बॉल फेंकी जिसमें से चार वॉइड बॉल थी और एक पर उन्हें अभिषेक ने छक्का मारा। इतना ही नहीं, इसके बाद अभिषेक ने पंजाब के गेंदबाज़ को आखिरी दो गेंदों पर एक और छक्का जड़ा जिसके साथ ही अर्शदीप के ओवर से सनराइजर्स को पूरे 24 रन मिल गए। लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो।

27 साल के अर्शदीप सिंह वैसे तो एक गज़ब के गेंदबाज़ हैं, लेकिन बीते समय में वो वॉइड यॉर्कर या कहें बल्लेबाज़ से गेंद दूर रखने की कोशिश में काफी वॉइड बॉल डाल रहे हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उन्हें जल्द से जल्द अपनी इस कमी को दूर करना होगा, वरना ये समस्या आगामी समय में उनके लिए परेशानी की बड़ी वज़ह बन सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अर्शदीप सिंह अब तक सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते दिखे हैं। वो पंजाब किंग्स के शुरुआती चार मुकाबलों में सिर्फ दो ही विकेट चटका पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 ओवर गेंदबाज़ी की और 10.64 की इकोनॉमी से रन लुटाकर 149 रन खर्च दिए हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार