Axar Patel Catch: ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 गेंदों पर 42 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसी बीच ईशान ने घुटने पर बैठकर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel)  को गज़ब का छक्का लगाया। लेकिन अक्षर के सामने ईशान की ये हीरोगिरी ज्यादा देर नहीं चली और बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने अगली ही गेंद पर ईशान को आउट करके अपना बदला लिया।

Advertisement

अक्षर ने लपका हैरतअंगेज कैच

Advertisement

ये घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। ईशान किशन मैदान पर सेट हो चुके थे ऐसे में उन्होंने अक्षर को पहली ही गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ा। ईशान इस ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहते थे, लेकिन दूसरी तरफ अक्षर पटेल भी तैयार थे। अक्षर ने अगली ही गेंद पर बल्लेबाज़ को फंसा लिया।

ये बॉल उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जिस पर ईशान ने बाउंड्री लगाने के लिए तेजी से सामने की तरफ शॉट खेला। ईशान के बैट से बॉल का अच्छा संपर्क हुआ था ऐसे में गेंद तेजी से गेंदबाज़ की तरफ गई। वहीं अक्षर भी बॉल को लपकने के लिए तैयार थे। उन्होंने अपनी बाईं और कूदते हुए एक हाथ से गेंद को लपका और ईशान का विकेट झटक लिया। अक्षर का ये कैच देखकर सभी हैरान थे, वहीं ईशान किशन के चेहरे पर निराश नज़र आई। ये भी जान लीजिए कि अक्षर ने सिर्फ ईशान को ही आउट नहीं किया, बल्कि रोहित शर्मा का विकेट भी झटका था।

Mumbai Indians Playing XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमराह।

Also Read: Live Score

Advertisement

Delhi Capitals Playing XI : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाई रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार