इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का सातवां मुकाबला बीते शुक्रवार, 03 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के 18 साल के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने महज़ 43 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के ठोककर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब अंपायर की गलती के कारण आयुष बीच मैदान पर बुरी तरह फंस गए और विपक्षी टीम के सीनियर बॉलर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) उनसे मज़े लेते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। 18 साल के आयुष टीम के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन के आउट होने के बाद मैदान पर बैटिंग करने आए थे जो कि जैसे ही क्रीज तक पहुंचे, अंपायर ने उन्हें उनका बैट चेक करने के लिए रोक लिया। यहां आयुष ने बेहद ही आत्मविश्वास से अंपायर को अपना बैट दिखाया जो कि अंपायर के ब्लंडर के कारण बैट गेज से निकला ही नहीं।

Advertisement

ऐसे में आयुष हैरान हो गए और उन्होंने तुरंत ही अपनी टीम के डगआउट में साथी खिलाड़ियों को इशारा करके दूसरा बैट लेकर आने को कहा। यहां युजवेंद्र चहल ये पूरी घटना देख रहे थे जो कि आयुष के मज़े लेने के लिए उनके पास पहुंच गए। गौर करें कि उन्होंने आयुष का बैट खुद चेक किया और इशारों में आयुष से कहा कि तुम ऐसा बैट कैसे इस्तेमाल कर सकते हो। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

जान लें कि आयुष जो बैट लेकर मैदान पर बैटिंग करने आए थे वो एक दम लीगल था। यहां पूरी गलती अंपायर की थी जिन्होंने बैट गेज को गलत तरीके से पकड़ा हुआ था। उन्होंने आयुष के एक या दो नहीं, बल्कि तीन बैट चेक किए और तीनों को ही इलीगल कह दिया। हालांकि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने वो तुरंत ही सुधारी।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयुष म्हात्रे की मेहनत पर फिरा पानी: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे की 73 रनों की इनिंग के दम पर अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। हालांकि उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया और पंजाब किंग्स ने सिर्फ 18.4 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की। PBKS के लिए श्रेयस अय्यर ने महज़ 29 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के ठोककर पूरे 50 रन बनाए थे।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार