Azam Khan Viral Video : पाकिस्तान के 110 किलो वजनी विकेटकीपर बैटर आजम खान (Azam Khan) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बीच पाकिस्तान टीम ने उनके खराब प्रदर्शन और फिटनेस के कारण प्लेइंग इलेवन (Pakistan Playing XI) से ड्रॉप किया है। इसी बीच अब आजम खान से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक स्टॉल पर फास्ट फूड खाते कैमरे में कैद हुए हैं।

Advertisement

आजम खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आजम खान एक स्ट्रीट स्टॉल पर बर्गर खा रहे हैं। पाकिस्तान खिलाड़ी का ये वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान का है या नहीं, ये तो साफ नहीं हुआ है, लेकिन पाकिस्तानी फैंस आजम की हरकत से काफी नाखुश हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर आजम का ये वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है और वो इस पर खूब रिएक्ट करके उन्हें ट्रोल करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर तो ऐसे हैं जिन्होंने ये वीडियो शेयर करके कमेंट किया है कि यहां आजम खान पिज्जा या बर्गर नहीं, बल्कि अपना करियर खा रहे हैं। ऐसे ही कई और रिएक्शन वीडियो पर देखने को मिले हैं।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि आजम खान मैदान पर फील्डिंग करते हुए काफी धीमे रहते हैं। उनकी फिटनेस से मैनेजमेंट काफी निराश है जिस वजह से भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में हुए मैच में पाकिस्तानी मैनेजमेंट ने आजम खान की जगह बाएं हाथ के ऑलराउंडर इमाद वसीम को प्लेइंग इलेवन में जगह देने का फैसला किया था। ये भी जान लीजिए कि आजम खान पाकिस्तान के लिए 14 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 8.80 की औसत से सिर्फ और सिर्फ 88 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार