पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कैप्टन बाबर आज़म (Babar Azam) इंग्लैंड की सड़कों पर अपने फैंस को गुस्सा दिखाते नज़र आए। सोशल मीडिया पर बाबर आज़म का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बाबर अपने ही फैंस के कारण परेशान हो गए और फिर अचानक से सभी पर भड़के उठे।

Advertisement

बाबर काफी नम्र स्वभाव के हैं और काफी कम मौके ही ऐसा देखने को मिला जब वो गुस्सा करते नज़र आए। इंग्लैंड में ऐसा हुआ। बाबर के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो किसी से काम की बात कर रहे थे, लेकिन इसी बीच उनके फैंस भीड़ लगाकर खड़े हो गए। यहां बाबर ने फैंस से ठहरने को कहा, लेकिन जब वो नहीं माने तब बाबर भी गुस्सा हो गए।

Advertisement

बाबर इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने अपने फैंस से दूर हटने को ही बोल दिया। यही वजह है ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। वहीं एक मैच बारिश के कारण धूल गया था।

Also Read: Live Score

ऐसे में कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस में होने वाला सीरीज का तीसरा मैच मेहमान टीम पाकिस्तान के लिए जीतना काफी जरूरी है। अगर पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर पाती तो वो ये मैच और सीरीज दोनों ही गंवा देगी। ये भी जान लीजिए कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का पहला मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 6 जून को होगा। पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में ग्रुप ए में मौजूद है जिसमें यूएसए के अलावा भारत, कनाडा और आयरलैंड भी शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार